लूट की बाइक के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

बाँदा। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कमासिन पुलिस ने बाइक लूटकर फरार हुए शातिर हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। देर शाम थाना बबेरू क्षेत्र निवासी समर ने सूचना दी कि कमासिन बिजली पावर हाउस के पास एक अज्ञात व्यक्ति उसकी मोटरसाइकिल छीनकर भाग गया है। सूचना मिलते ही थाना कमासिन में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में टीमें लगाई गईं।रात्रि गश्त और चेकिंग के दौरान पुलिस को बबेरू की ओर से कमासिन की तरफ आती एक संदिग्ध बाइक दिखी। रोकने पर चालक बाइक छोड़कर भागने लगा, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने कबूला कि बाइक उसी ने छीनी थी।गिरफ्तार अभियुक्त कल्लू उर्फ अंसार पुत्र मुस्तफा उर्फ नौशाद निवासी ग्राम सिमोनी, हाल पता ग्राम हरदौली, थाना बबेरू कोई सामान्य अपराधी नहीं है। उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट, चोरी, लूट, हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी समेत एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।पुलिस ने उसके कब्जे से लूटी गई मोटरसाइकिल बरामद कर आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts