लखनऊ का नया टर्मिनल,विदेशी एयरपोर्ट जैसा चमकता दिखेगा

लखनऊ एयरपोर्ट का नए तीसरे टर्मिनल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इसमें चमकता हुआ विशालकाय डिपार्चर हॉल दिखाई पड़ रहा है। साथ ही सुरक्षा जांच के काउंटरों की लम्बी शृंखला दूर तक दिखाई पड़ रही है।

नए टर्मिनल का उद्घाटन इसी माह के अंत तक करने की तैयारी है। नए टर्मिनल की शुरुआती लागत 1400 करोड़ रुपये थी जो अब बढ़कर 3900 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है। जर्मनी के फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट की तरह इसे तैयार किया जा रहा है। नए टर्मिनल का निर्माण 2023 के मार्च तक पूरा होना था लेकिन कोविड के कारण शुरुआती दौर में श्रमिकों की कमी से कार्य में देरी हो गई।

इसके बाद कार्य भी धीमा रहा। रक्षामंत्री और लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह के यह ड्रीम प्रोजेक्ट में शुमार है। सूत्रों के अनुसार हाल ही में शासन ने एयरपोर्ट प्रबंधन संभाल रही निजी कंपनी से पूछा था कि परियोजना में देरी क्यों हो रही है। इसके बाद कार्य में तेजी आई है।

बस से टर्मिनल तक आने का चक्कर होगा खत्म
नए टर्मिनल पर 14 एयरोब्रिज लगाए जा रहे हैं। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार उद्घाटन तक एयरोब्रिज लगने की उम्मीदें कम हैं लेकिन कुछ माह बाद सभी इंस्टॉल कर दिए जाएंगे। ऐसे में विमान से टर्मिनल और टर्मिनल से विमान तक जाने के लिए यात्रियों को बस से नहीं जाना पड़ेगा। टर्मिनल से सीधे कॉरिडोर में टहलते हुए विमान के भीतर प्रवेश कर सकेंगे। फिलवक्त एयरपोर्ट पर कुल 2 एयरोब्रिज हैं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts