रेलवे पुल पर चढ़ा आशिक- गिरफ्तार.

बांदा। प्यार, मुकदमा और फिर हाई-वोल्टेज ड्रामा सुबह 6 बजे बांदा के भूरागढ़ स्थित केन नदी के रेलवे पुल दिखा। उसने पूरे जिले को हिला दिया। एक आशिक रेलवे के 60 फीट ऊंचे पिलर पर चढ़ गया और चिल्लाने लगा “प्रेमिका को बुलाओ, शादी कराओ वरना कूद जाऊंगा। युवक की पहचान विकास शर्मा निवासी चमरौडी, थाना कोतवाली नगर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शहर की ही एक युवती से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। विकास शादी करना चाहता था, लेकिन परिवार राजी नहीं था। इसी बीच 3 दिन पहले उसी प्रेमिका ने खुद विकास पर BNS की धारा 69 और SC/ST एक्ट की धारा में गंभीर मुकदमा दर्ज करा दिया था। दर्ज कराए गए इस मुकदमे में विकास वांछित चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में थी। सुबह करीब 6 बजे वह सीधे मटौंध थाना क्षेत्र के केन नदी रेलवे पुल पर चढ़ गया। पुल पर बैठकर वह लगातार प्रेमिका को मौके पर बुलाने और शादी कराने की जिद पर अड़ा रहा।

नहीं आने पर पुल से कूदकर आत्महत्या की धमकी देता रहा।सूचना मिलते ही एसपी पलाश बंसल ने इसे गंभीरता से लिया और तत्काल पुलिस को मौके पर भेजा। भूरागढ़ चौकी प्रभारी अरविंद कुमार, जेल चौकी प्रभारी प्रदीप सोनी और कालवन गंज चौकी प्रभारी शुभम कौशिक की टीम ने मोर्चा संभाला। सुरक्षा के लिए पुल के नीचे गोताखोरों और नाविकों को तैनात किया गया। मौके पर लोगों की भारी भीड़ लग गई। 2 घंटे तक पुलिस उसे समझाती रही, लेकिन आशिक एक ही रट लगाए रहा उसे बुलाओ।आखिरकार पुलिस ने बड़ी सूझबूझ से उसकी प्रेमिका को मौके पर बुलवाया। प्रेमिका के सामने आते ही ड्रामा खत्म हुआ और युवक नीचे उतरने को तैयार हो गया। पुलिस ने उसे सकुशल नीचे उतारा। नीचे उतरते ही पुलिस ने उसे दबोच लिया। क्योंकि यह वही वांछित युवक था जिसकी तलाश थी।एसपी पलाश बंसल ने बताया कि कि एक युवक केन नदी पुल भूरागढ़ के पास रेलवे पुल पर चढ़ा था। समझा-बुझाकर नीचे उतारा गया। युवक का नाम विकास है। यह सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने का काम करता है। इसके विरुद्ध थाना कोतवाली नगर पर पूर्व में अभियोग पंजीकृत किया गया था, जिसमें यह वांछित चल रहा था। साक्ष्य संकलन के बाद इसे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts