रेलवे ने 9000 टेक्निशियन पदों के लिए निकाला नोटिफिकेशन, इस दिन से आवेदन हो रहे शुरू

sarkari naukri- India TV Hindi

Image Source : FILE
सरकारी नौकरी

इंडियन रेलवे में नौकरी करनी है तो ये खबर आपके काम की है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने 9000 टेक्नीशियन पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन निकाला है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं, वे आधिकारिक आरआरबी वेबसाइट के माध्यम से अपने आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद एप्लीकेशन जमा कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 9 मार्च से शुरू होगी और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 8 अप्रैल है। इसके लिए डिटेल वैकेंसी 9 मार्च को सभी आरआरबी की वेबसाइटों पर जारी की जाएंगी।

वैकेंसी डिटेल

इस भर्ती अभियान से 9000 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है, जिनमें से 1100 रिक्तियां टेक्नीशियन ग्रेड I सिग्नल के लिए हैं, और 7900 रिक्तियां टेक्नीशियन ग्रेड III सिग्नल के लिए हैं।

आयु सीमा 

जानकारी दे दें कि टेक्नीशियन ग्रेड I सिग्नल के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 18 से 36 वर्ष होनी चाहिए, और टेक्नीशियन ग्रेड III पद के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क

इन पदों पर आवेदन करने वाले एससी/एसटी, पूर्व सैनिक, पीडब्ल्यूडी, महिला, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक या आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹250 है। साथ ही अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹500 है।

क्वालिफिकेशन

इस भर्ती के लिए डिटेल एकेडमिक क्वालिफिकेशन आधिकारिक आरआरबी वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

ये भी पढ़ें:

बिहार के स्कूलों में अब 8 घंटे नहीं होगी पढ़ाई, शिक्षा विभाग ने घटाया समय

Latest Education News

Source link

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts