रक्तदान शिविर में 25 ने किया रक्तदान.

मुजफ्फरनगर। रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर मिडटाउन की ओर से मंगलवार को सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज, गांधी कॉलोनी में रक्तदान एवं मेडिकल जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में करीब 25 लोगों ने रक्तदान किया, जबकि लगभग 500 लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गईं। कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रोटेरियन पायल गोड, डीजी आरआई डिस्ट्रिक्ट 3100 रहीं। सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। रोटरी क्लब की ओर से दोनों अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। क्लब अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि रक्तदान महादान है। स्वस्थ व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

पायल गोड ने रोटरी क्लब के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए रक्तदान और स्वास्थ्य जांच शिविरों को समाजहित में उपयोगी बताया। डॉ. सुनील तेवतिया ने नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने और रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक किया।

शिविर के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं को 10 पेन ड्राइव और 500 पुस्तकें वितरित की गईं। महिलाओं के लिए 10 लकी पायल ड्रॉ भी निकाले गए। कार्यक्रम में कॉलेज कमेटी अध्यक्ष राजेश गोयल, प्रबंधक भगवानदास तागरा, कोषाध्यक्ष सुरेश अनेजा, प्रधानाचार्या मोनिका सहित शिक्षिकाओं का सहयोग रहा। कार्यक्रम संयोजक सुनील अग्रवाल व मयंक मित्तल रहे। क्लब सचिव दीपक सिंघल ने अतिथियों, चिकित्सकों, रक्तदाताओं, कॉलेज प्रबंधन और सभी सहयोगियों का आभार जताया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts