योगी सरकार की योजना से युवाओं के खुले तरक्की के द्वार.

बांदा। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा शुरू की गई ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना’ प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ा वरदान साबित हो रही है। इस योजना से जुड़कर और इसका लाभ उठाकर बांदा के युवा न सिर्फ आत्मनिर्भर बन रहे हैं बल्कि दूसरों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन रहे हैं। ऐसा ही एक शुभम साहू ने है, जिन्होंने सरकार की मदद से अपनी ऑयल मिल शुरू की और अच्छा मुनाफा पा रहे हैं।शुभम साहू शहर के कताई मिल इलाके के रहने वाले हैं इन्होंने बताया कि वह अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद लंबे समय तक बेरोजगार थे। नौकरी की तलाश में वह लगातार इधर-उधर भटक रहे थे और काफी परेशान थे। इसी दौरान उन्हें योगी सरकार की ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना’ के बारे में जानकारी मिली। जिसके बाद ये जिला उद्योग ऑफिस पहुंचे और योजना की जानकारी ली।

और अधिकारियों के सहयोग से उनकी फाइल तैयार हुई और उन्हें ऑयल मिल स्थापित करने के लिए आसानी से 5 लाख रुपए का लोन मिल गया। शुभम ने बताया कि वह साल 2025 में इस योजना से जुड़े थे। लोन की राशि से उन्होंने अपने घर में ही ऑयल मिल की शुरुआत की। आज उनकी यह मिल बहुत अच्छी चल रही है। शुभम ने बताया कि इस कारोबार से उन्हें अब हर महीने लगभग 25 से 30 हजार रुपए तक की आमदनी हो जाती है। अपनी इस कामयाबी को लेकर शुभम साहू ने सीएम योगी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “योगी सरकार की इस बेहतरीन योजना ने मुझे बेरोजगारी के दलदल से निकालकर सम्मानजनक रोजगार दिया है और आत्मनिर्भर बनाया है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts