यूपी कें सुल्तानपुर: दूसरे दिन 521 विद्यार्थियों ने छोड़ी यूपी बोर्ड परीक्षा

भास्कर न्यूज़ उत्तरप्रदेश उत्तराखंड

सचल दस्तों ने दोनों पालियों में परीक्षा केंद्रों की निगरानी की।

प्रथम पाली में जिले के 114 केंद्रों पर परीक्षा हुई। इसमें हाईस्कूल के पांच विद्यार्थियों ने अरबी, फारसी व पाली विषय व इंटरमीडिएट के 6,054 विद्यार्थियों ने नागरिक शास्त्र विषय की परीक्षा दी। द्वितीय पाली में 47 केंद्रों पर हाईस्कूल के 40 विद्यार्थियों ने संगीत गायन व इंटरमीडिएट के 1,383 विद्यार्थियों ने कृषि विषय की परीक्षा दी। 27 फरवरी को हाईस्कूल की गणित व इंटरमीडिएट के फल संस्करण व व्यावसायिक शिक्षा वर्ग की परीक्षाएं होंगी।
सचल दस्ते करते रहे निगरानी
यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान शुक्रवार सुबह चार सचल दस्तों ने जिले के पांच तहसीलों के कई केंद्रों का निरीक्षण किया। डीआईओएस व एडीआईओएस ने जीआईसी में बने कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्रों की निगरानी की। इस दौरान कुछ केंद्रों पर नेटवर्क की समस्या होने पर केंद्राध्यक्षों को फोन कर बताया गया। जिले में कही भी नकल की शिकायत नहीं मिली।

शांतिपूर्ण हुई परीक्षा
डीआईओएस रविशंकर ने बताया कि जिलेभर में परीक्षा शांतिपूर्ण रही। किसी केंद्र से भी नकल का कोई मामला नहीं मिला। कंट्रोल रूम से परीक्षा की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts