अगर आप या आपके घर का कोई सदस्य कॉलेज या यूनिवर्सिटी में दाखिला लेने की तैयारी कर रहा है, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यानी यूजीसी (UGC) ने देश भर के 32 फर्जी विश्वविद्यालयों (Fake Universities) की ताजा लिस्ट जारी की है. हैरानी की बात यह है कि इन 32 फर्जी संस्थानों में से सबसे ज्यादा 12 संस्थान अकेले राजधानी दिल्ली में चल रहे हैं. यूजीसी ने छात्रों और अभिभावकों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि किसी भी संस्थान में फीस भरने और एडमिशन लेने से पहले उसकी मान्यता की जांच जरूर कर लें, वरना आपकी मेहनत की कमाई और समय दोनों बर्बाद हो सकते हैं.
Students, parents and the public are advised to verify the recognition status of universities and institutions before taking admission. Degrees awarded by institutions not authorised under the UGC Act, 1956, are not recognised for higher education or employment purposes.
Check the list of recognised and fake universities on the UGC website before enrolling.
🔗 Read the Public Notice: https://t.co/xVbiKqm25F
— UGC INDIA (@ugc_india) November 18, 2026
इन फर्जी यूनिवर्सिटीज की डिग्री का क्या होगा?
यूजीसी ने बिल्कुल साफ कर दिया है कि जो संस्थान UGC अधिनियम, 1956 के तहत अधिकृत नहीं हैं, उन्हें डिग्री देने का कोई कानूनी अधिकार नहीं है. इन फर्जी विश्वविद्यालयों से मिलने वाली डिग्रियां सरकारी या प्राइवेट नौकरी (रोजगार) और आगे की उच्च शिक्षा (Higher Education) के लिए पूरी तरह अमान्य हैं. इसलिए दाखिला लेने से पहले यूजीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर मान्यता प्राप्त और फर्जी विश्वविद्यालयों की सूची जरूर चेक करें.
किस राज्य में कितनी फर्जी यूनिवर्सिटीज?
यूजीसी द्वारा जारी की गई 32 फर्जी संस्थानों की लिस्ट में राज्यों का आंकड़ा कुछ इस प्रकार है:
दिल्ली : 12
उत्तर प्रदेश : 4
आंध्र प्रदेश : 2
कर्नाटक : 2
केरल : 2
महाराष्ट्र : 2
पश्चिम बंगाल (कोलकाता) : 2
पुडुचेरी : 2
अरुणाचल प्रदेश : 1
हरियाणा : 1
झारखंड : 1
राजस्थान : 1
कैसे पता करें कोई यूनिवर्सिटी असली है या फर्जी?
यूजीसी ने छात्रों की मदद के लिए 4 बेहद आसान तरीके बताए हैं, जिन्हें चेक करके आप किसी भी धोखे से बच सकते हैं:
- कानूनी मान्यता चेक करें: सबसे पहले यह पता करें कि उस यूनिवर्सिटी को केंद्र सरकार, राज्य सरकार या प्रशासन से कानूनी मान्यता मिली है या नहीं.
- डिग्री देने का अधिकार है या नहीं: यह जांचें कि संस्थान को ‘UGC अधिनियम, 1956’ या अन्य लागू कानूनों के तहत कोर्स चलाने और डिग्री देने का कानूनी अधिकार प्राप्त है या नहीं.
- जरूरी नियामक मंजूरियां : देखें कि संस्थान को यूजीसी और संबंधित काउंसिल (जैसे AICTE, NMC, BCI आदि) से जरूरी मंजूरी और अनुमतियां मिली हैं या नहीं.
- पढ़ाई के तरीके की वैधता: कई बार यूनिवर्सिटी को सामान्य पढ़ाई की मान्यता होती है, लेकिन वे अवैध तरीके से डिस्टेंस एजुकेशन, ऑनलाइन कोर्स, ऑफ-कैंपस सेंटर या स्टडी सेंटर चलाते हैं. इसलिए यह जरूर जांचें कि जिस तरीके से आप पढ़ाई कर रहे हैं, उसकी मान्यता संस्थान के पास है या नहीं.














