मौत के मुंह से बाल-बाल बचीं रश्मिका मंदाना, एक्ट्रेस की फ्लाइट की हुई इमरजेंसी लैंडिंग

Rashmika Mandanna- India TV Hindi

Image Source : DESIGN
मौत के मुंह से बाल-बाल बची रश्मिका मंदाना

रश्मिका मंदाना फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी खासा एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस आए दिन पोस्ट शेयर अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। इतना ही नहीं वो अपने पोस्ट के जरिए अपनी दिनचर्या से जुड़ी कहानियां और तस्वीरें भी शेयर करती हैं। लेकिन अब हाल ही में एक्ट्रेस ने जो पोस्ट शेयर किया है, उसे देख उनके फैंस शॉक्ड हो गए हैं। रश्मिका ने अपने हालिया पोस्ट में बताया है कि उनके साथ ऐसी घटना घटी, जिसमें वह मौत के मुंह से बाल-बाल बची हैं। जानिए आखिर एक्ट्रेस के साथ ऐसा क्या हादसा हुआ।

मौत के मुंह से बाहर आईं रश्मिका

दरअसल, एक्ट्रेस हाल ही में फ्लाइट से कही जा रही थीं। इस दौरान एक्ट्रेस जिस फ्लाइट से सफर कर रही थी, उसकी इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह फ्लाइट में अपनी सीट पर बैठी हुई नजर आ रही हैं। इसे तस्वीर को शेयर करते हुए रश्मिका ने लिखा कि ‘ सिर्फ एक सूचना है कि इस तरह हम मौत से बचे हैं।’ वहीं इस तस्वीर में रश्मिका के साथ एक्ट्रेस श्रद्धा दास भी नजर आ रही हैं। जैसे ही रश्मिका का ये पोस्ट सामने आया तो वायरल हो गया। फैंस को एक्ट्रेस की चिंता होने लगी, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है और रश्मिका एकदम ठीक हैं।

Rashmika Mandanna

Image Source : DESIGN

मौत के मुंह से बाल-बाल बची रश्मिका मंदाना

फ्लाइट की हुई इमरजेंसी लैंडिंग

रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि जिस फ्लाइट से रश्मिका ट्रैवल कर रही थी उसे कुछ तकनीकी खराबी के चलते 30 मिनट बाद ही इसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। ये फ्लाइट मुंबई से हैदराबाद जा रही थी। लेकिन इसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी और फ्लाइट वापस मुंबई आ गई। हालांकि गमीनत ये रही कि इस घटना में किसी को भी किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है और सभी सेफ हैं।

इसे भी पढ़ें- 

शनाया कपूर ने किया गजब का रैंप वाॅक, एक्ट्रेस की मद-मस्त अदाएं देखते रह गए सब

सुहानी भटनागर को याद कर छलके जायरा वसीम के आंसू, दंगल में बनीं थीं दोनों बहनें

Latest Bollywood News

Source link

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts