मुझे बच्ची मत बुलाना…मैरी कॉम से भिड़ीं अरिशफा खान.

बिग बॉस 20 में हर दिन एक नया ड्रामा देखने को मिलता है. शो में रिश्ते पलक छपकते ही बदल जाते हैं. कब किस बात पर झगड़ा शुरु हो जाए कुछ पता नहीं होता. अब बिग बॉस के आने वाले एपिसोड में अरिशफा खान और मैरी कॉम के बीच काफी तीखी बहस हुई है. दरअसल अपकमिंग एपिसोड का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें अरिशफा और मैरी कॉम के बीच झगड़ा हो रहा है.अरिशफा जो शो की शुरुआत से ही खुद को बच्चा सुनना पसंद नहीं कर रही हैं. इस बार भी उनका झगड़ा इसी मुद्दे को लेकर शुरु हुआ है. प्रोमो में साफ तौर पर सुनाई दे रहा है कि एक्ट्रेस मैरी कॉम की तरफ चिल्लाती हुई आ रही हैं और कहती हैं कि ‘मुझे बच्चा मत बुलाना.’ इसके बाद मैरी भी अरिशफा पर चिल्लाती हुई जवाब दे रही हैं.

मैरी कॉम से भिड़ीं अरिशफा खान

जियो हॉटस्टार ने अपने इंस्टाग्राम पर प्रोमो शेयर किया है. इसमें अरिशफा चिल्लाती हुई आतीं हैं और कहती हैं कि मुझे बच्चा मत बुलाना. इसके बाद मैरी कॉम भी पलटवार करते हुए कहती हैं कि, मैं कहां जाऊं या न जाऊं मुझे मत समझाओ. फिर अरिशफा उनके सामने आकर काफी कुछ बोलती हैं. वहीं मैरी कॉम उन्हें कहती हैं कि मेरे पास मत आना, जा यहां से. इस लड़ाई में माही विज भी आ जाती हैं और मैरी कॉम को पकड़कर ले जाती दिखती हैं.

 

हालांकि, अरिशफा मैरी के पास जाकर उन्हें पॉक करती हुई नजर आती है. इसके बाद गार्डन एरिया में आकर मैरी कहती हैं कि, मुझे आपकी आवाज पसंद नहीं है यहां से जाओ. फिर अरिशफा उन्हें कहती हैं कि मुझे भी आपकी आवाज पसंद नहीं. मुझे भी आपकी हरकते नहीं पसंद. मैरी कहती हैं शर्म नहीं आ रही है इसको. इसके बाद भी दोनों की लड़ाई जारी रहती है. आखिर में अरिशफा कहती हैं कि, हर टाइम ऑलंपिक-ऑलंपिक, बॉक्सिंग-बॉक्सिंग मेरे सामने मत करना. हालांकि, ये लड़ाई किस बात पर शुरु हुई है. ये तो आज के एपिसोड में पता चलेगा.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts