मुजफ्फरनगर में चैंपियन ऑफ चैंपियंस जापानीज काता प्रतियोगिता का आयोजन.

मुजफ्फरनगर। वर्धमान हॉस्पिटल में विश्व ख्याति प्राप्त डॉ. मुकेश जैन के विशेष सहयोग से चैंपियन ऑफ चैंपियंस जापानीज काता प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के सैकड़ों कराटे खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर जापानी मार्शल आर्ट की तकनीकों का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में पुरुष वर्ग के मुख्य अतिथि हाना स्पोर्ट्स लिमिटेड के डायरेक्टर मदन कुमार रहे, जबकि महिला वर्ग में नगर पालिका मुजफ्फरनगर की पूर्व चेयरमैन अंजू अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। विशिष्ट अतिथियों में भाजपा जिला उपाध्यक्ष विशाल गर्ग, फिजिशियन डॉ. पंकज जैन, समाजसेवी विवेक बंसल, अर्वाचीन इंटर कॉलेज के संस्थापक सतीश शर्मा, फोटोग्राफर एसके बिट्टू, समाजसेविका डॉ. संगीता गुप्ता, वीना शर्मा और अवनी शर्मा शामिल रहे। विशेष अतिथि न्यायाधीश अजय प्रताप सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आकर्षक पदक और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहीं, मदन कुमार ने सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहन स्वरूप टी-शर्ट वितरित कीं। प्रतियोगिता का आयोजन इंटरनेशनल कराटे अकेडमी ऑफ इंडिया के डायरेक्टर शिहान वेदप्रकाश शर्मा और मुख्य कराटे प्रशिक्षक सैन्साई अभिषेक शर्मा के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ।

आर्यपुरी स्थित वीवी मार्शल आर्ट्स अकेडमी के खिलाड़ियों के साथ द्वारिका सिटी, नई मंडी और गांधी कॉलोनी शाखाओं के प्रतिभागियों ने जापानीज काता और टीम काता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। पांच वर्ष के छोटे बच्चों से लेकर लड़कियों और युवाओं तक ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और तकनीकी कौशल से अतिथियों को प्रभावित किया। खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन की उपस्थित लोगों ने सराहना की। कार्यक्रम की सफलता पर वर्धमान हॉस्पिटल के संस्थापक डॉ. मुकेश जैन, डॉ. नूतन जैन, डॉ. अनुभव जैन और डॉ. वंदना जैन ने आयोजन समिति को बधाई दी। जिला कराटे एसोसिएशन ऑफ मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष सुनील गुप्ता और वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजेंद्र गोयल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts