मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा 173 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाले एक हजार चार सौ उनसठ आंगनवाड़ी केंद्रों का शिलन्यास

भास्कर न्यूज़ उत्तरप्रदेश उत्तराखंड

मुज़फ्फरनगर। लखनऊ से वर्चुअली किया और नव चयनित आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इसी उपलक्ष में विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल ने मुख्यमंत्री का वर्चुअली संबोधन सुना,और जनपद की नव चयनित आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। डा निर्वाल ने आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के योगदान को वर्तमान में अत्यंत प्रासंगिक बताया। और कहा कि महिलाओं और बच्चों के कल्याण ,पुष्ट आहार में महत्वपूर्ण भूमिका निर्वहन करती है। उपायुक्त राज्य आजीविका मिशन प्रमोद कुमार यादव ने भी नव चयनित आंगनवाडी सहायिकाओं और कार्यकत्रियों को राज्य सरकार की प्राथमिकता से अवगत कराया ।इस अवसर पर उपायुक्त राज्य आजीविका मिशन प्रमोद कुमार यादव,जिला समाज कल्याण अधिकारी विनीत मलिक,जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुश्री मैत्रीयी रस्तोगी ,जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष कुमार शर्मा,अपर सांख्यिकी अधिकारी दिग्विजय सिंह ,समस्त बाल कल्याण अधिकारीगण,जिला पंचायत के वरिष्ठ लिपिक अक्षय शर्मा ,सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रामकुमार शर्मा ,सहकारिता प्रकोष्ठ के रविन्द्र चौधरी तथा वरिष्ठ कार्यकर्ता महिपाल राठी उपस्थित रहे ।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts