भास्कर न्यूज़ उत्तरप्रदेश उत्तराखंड।
मुज़फ्फरनगर शाहपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपने जेठ व ग्राम प्रधान पति पर तमंचे के बल पर आतंकित कर रेप करने व थाना पुलिस पर कार्रवाई ना करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को शिकायत की है। शाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने मुख्यमंत्री को शिकायत भेजते हुए बताया कि उसका जेठ गांव का दबंग व टॉप टेन अपराधी है तथा गांव की प्रधान पति है। महिला का आरोप है कि उसका पति अक्सर बीमार रहता है गत 17 फरवरी को उसका जेठ जबरदस्ती उसके घर मे घुस आया तथा पिस्टल से आतंकित कर जबरदस्ती रेप किया। जब उसने आपबीती अपने पति को बताई तो मेरे पति ने बात की। बातचीत के दौरान उक्त ने मेरे पति के साथ मारपीट की व जान से मारने की धमकी दी। महिला का यह भी आरोप है कि जब उसने थाना पुलिस को शिकायत की तो थाना पुलिस ने उल्टे उसे ही जेल भेजने की धमकी दी। महिला ने मुख्यमंत्री को शिकायत भेज कार्रवाई की मांग की है।















