मुजफ्फरनगर। जौली रोड स्थित गांव रुड़कली में भारतीय किसान यूनियन संयुक्त मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी शाह आलम के दिशा-निर्देशन में हुई बैठक में मुजफ्फरनगर के अलावा सहारनपुर और देवबंद क्षेत्र के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और अधिक से अधिक किसानों व युवाओं को संगठन से जोड़ने पर चर्चा की गई।
बैठक के दौरान गुल सनव्वर, वसीद, सलमान, निसार, इकरार, फरमान, दिलशाद समेत कई युवाओं ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। नवागत सदस्यों ने किसान, मजदूर और गरीब वर्ग की समस्याओं को मजबूती से उठाने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने नए सदस्यों का फूल मालाओं से स्वागत किया।
युवा जिला अध्यक्ष मुजफ्फरनगर मोहम्मद शाहनवाज ने कहा कि संगठन की नीतियों और कार्यों से प्रभावित होकर लगातार लोग इससे जुड़ रहे हैं। उन्होंने संगठन को मजबूत करने के साथ किसानों और मजदूरों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने की बात कही। युवा जिला अध्यक्ष सहारनपुर वसीम अल्वी ने कहा कि नए लोगों के जुड़ने से कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ता है और संगठन के प्रति जनता के समर्थन का पता चलता है।
बैठक में सैयाद, इरफान, मोहम्मद जावेद, गोपाल सिंह, अनिल सैनी, मुकर्रम रुड़कली समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के बाद पदाधिकारियों ने रुड़कली में बिस्मिल्लाह होटल का फीता काटकर उद्घाटन किया और संचालक को शुभकामनाएं दीं।























































