ब्रीच कैंडी अस्पताल से डिस्चार्ज हुए शरद पवार,

NCP (SP) प्रमुख शरद पवार को शनिवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए. यहां वे पिछले तीन दिनों से इलाज करा रहे थे. शरद पवार की उम्र 85 साल है. वो अब अस्पताल के पास स्थित अपने घर पर लौट आए हैं. फिलहाल अब घर पर ही उनका इलाज जारी रहेगा. उनका इलाज कर रहे डॉक्टर, डॉ. प्रतीत समदानी ने कहा, “शरद पवार को ब्रीच कैंडी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. उन्हें ब्रोंकाइटिस, छाती में संक्रमण और खांसी की समस्या थी. अब उनकी हालत स्थिर है और घर पर ही उनका इलाज जारी रहेगा.हालांकि, पवार के अस्पताल में भर्ती होने से काफी राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है और NCP के दोनों गुटों के फिर से एक होने की संभावना को लेकर नई अटकलें शुरू हो गई हैं.

पीएम मोदी ने फोन पर की थी बात

सूत्रों की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक, उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने शरद पवार से मिलने के लिए तीन बार समय मांगा था, लेकिन वे अस्पताल में उनसे मिलने नहीं पहुंचीं. उनके न आने से कई सवाल खड़े हो गए हैं, खासकर ऐसे समय में जब NCP के दोनों गुटों के आपस में विलय की अटकलें तेज हो रही हैं.


इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शरद पवार को फोन करके उनका हाल-चाल पूछा. इसके बाद उद्योगपति गौतम अडानी, NCP सांसद प्रफुल्ल पटेल, मंत्री छगन भुजबल और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सहित कई प्रमुख हस्तियों और राजनीतिक नेताओं ने अस्पताल जाकर उनसे मुलाकात की.प्रफुल्ल पटेल और शरद पवार की मुलाकात का एक वायरल वीडियो विशेष रूप से चर्चा का विषय बन गया है. वीडियो में दोनों नेताओं को 10 नवंबर के बाद एक संभावित मुलाकात पर चर्चा करते हुए सुना जा सकता है, जिसमें शरद पवार ने सुझाव दिया है कि वे उस तारीख के बाद एक साथ बैठें और बातचीत करें.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts