ब्रिक्स समिट इस बार भारत में आयोजित किया गया है. मेजबानी के लिए कई खास इंतजाम किए गए हैं और मेन्यू को भी काफी स्पेशल रखा गया. 12 सितंबर को आयोजित डिनर में ‘पनीर लबाबदार’, ‘गुच्छी मार्मिक’, से लेकर ‘मिलेट पुलाव’ तक शामिल था तो वहीं डेजर्ट के तौर पर ‘शहतूत फिरनी’ सर्व की गई. फिरनी एक ऐसा डेजर्ट है जो अपने मलाईदार स्वाद के लिए जाना जाता है. इसका इतिहास में बेहद पुराना है. आमतौर पर केसर, बादाम फिरनी बनाई जाती है, लेकिन ब्रिक्स के डिनर में इसे शहतूत का ट्विस्ट दिया गया.दूध और चावल इसमें मुख्य इनग्रेडिएंट्स होते हैं. इसकी खासियत होती है कि इसे जितना धीमी आंच पर अच्छे से पकाया जाएगा, ये उतनी ही स्वादिष्ट और क्रीमी बनती है. हल्की मिठास वाला ये डेजर्ट मुंह में जाते ही घुल जाता है. चलिए देख लेते हैं इसकी रेसिपी.
शहतूत फिरनी (4 लोगों के लिए)
नोट कर लें इनग्रेडिएंट्स
- आधा कप ताजे शहतूत,
- 4 बड़े चम्मच चावल (पानी में भीगे, अच्छी तरह फूले हुए ),
- 1 लीटर फुल क्रीम दूध, 3 चौथाई कप चीनी, आ
- धा छोटा चम्मच हरी इलायची पाउडर,
- गार्निश करने के लिए थोड़े से शहतूत अलग से चाहिए होंगे.
कैसे बनाएं शहतूत फिरनी?
- सबसे पहले एक नॉन-स्टिक पैन में हल्की आंच पर दूध गर्म होने के लिए रख दें और इसमें उबाल आने दें.
- भीगे हुए चावलों को पानी से निकलने के बाद मिक्सर में डालकर दरदरा पीस लें. ध्यान रखें ये बिल्कुल पेस्ट जैसा स्मूद न बने.
- अब शहतूत को धो लें और फिर इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर एक बाउल में रख लें.
- उबलते हुए दूध में चावल का पेस्ट डालें, आंच धीमी करें और लगातार चलाते हुए 3-4 मिनट तक या दूध के गाढ़ा होने तक पकाएं.
- इसमें चीनी और इलायची पाउडर डालें और चीनी के घुलने और अच्छी तरह मिल जाने तक पकाते रहें.
- चावल पक जाएं तो इसे आंच से उतारें, कमरे के तापमान पर थोड़ा ठंडा करें. इसमें कटे हुए शहतूत भी डालकर अच्छी तरह मिला दें.
- अब तैयार की गई फिरनी को मिट्टी के कटोरे में डालकर ऊपर से शहतूत से गार्निश करें और इसे फ्रिज में रख दें.
- जब फिरनी अच्छी तरह से सेट हो जाए तो इसे ठंडा-ठंडा सर्व करें. इसी तरह से फिरनी में ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी का भी ट्विस्ट दिया जा सकता























































