बांदा। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गिरवां पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।पुलिस ने बैट्री चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 04 अभियुक्तों को सूचना के 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है।थाना गिरवां क्षेत्र के रहने वाले योगेन्द्र द्वारा थाना गिरवां पर सूचना दी गई कि अज्ञात चोरों द्वारा पंचायतभवन की ई-रिक्शा कूडा गाड़ी की बैट्री चोरी कर ली गई है।पुलिस ने तत्काल अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्तों की पहचान व गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित कीं।मुखबिर की सूचना पर दम्मापुर नहर पुलिया के पास से 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया।अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की बैट्री बरामद हुई है।गिरफ्तार अभियुक्त अमित कुमार पुत्र रामरतन निवासी बरईमानपुर शेरपुर थाना जनपद बांदा,शनी कुमार पुत्र छोटेलाल निवासी बरईमानपुर शेरपुर थाना जनपद बांदा, सागर कुमार पुत्र नत्थू राम निवासी बरईमानपुर शेरपुर थाना जनपद बांदा,सोहन पुत्र रतिराम निवासी बरईमानपुर शेरपुर थाना जनपद बांदा का निवासी हैं। एसपी पलाश बंसल ने बताया कि जनपद में सरकारी संपत्ति और आमजन के सामान की चोरी करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति है। थाना गिरवां पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर बैट्री चोरी के गिरोह को पकड़कर चोरी का माल बरामद किया है। इसमें शामिल पुलिस टीम को रिवार्ड दिया जाएगा।























































