बुढ़ाना लूटकांड का खुलासा, हरेंद्र मलिक ने की पुलिस की तारीफ.

मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना पुलिस द्वारा ढाई करोड़ रुपये की लूट की घटना का खुलासा करते हुए कथित तौर पर पूरी नकदी और सोनाचांदी बरामद किए जाने पर मुजफ्फरनगर लोकसभा सांसद हरेंद्र मलिक ने पुलिस टीम की जमकर सराहना की है। सांसद ने उत्तर प्रदेश के डीजीपी और संबंधित अधिकारियों से मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम के अधिकारियों और कर्मचारियों को पुरस्कृत करने की मांग की है। जानकारी के अनुसार, 27 अगस्त की रात बुढ़ाना निवासी एक सेवानिवृत्त दरोगा के घर में बदमाशों ने धावा बोलकर करोड़ों रुपये की नकदी और सोनाचांदी चोरी कर लिया था। घटना के बाद पुलिस ने कई टीमें गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया, जबकि उसके एक साथी को कांबिंग के दौरान पकड़े जाने की जानकारी सामने आई। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई नकदी और सोनाचांदी बरामद कर लिया गया। सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि इतनी बड़ी वारदात के बाद पुलिस ने कम समय में कार्रवाई करते हुए पूरा माल बरामद किया, जो सराहनीय है। उन्होंने कहा कि बरामदगी में एक पैसा कम हुआ और ही एक ग्राम सोनाचांदी कम हुआ।

सांसद ने कहा कि पुलिस के अच्छे कार्यों की प्रशंसा भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि जहां पुलिस गलत काम करती है, वहां आलोचना होनी चाहिए, लेकिन ईमानदारी और तत्परता से काम करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। उन्होंने डीजीपी और संबंधित अधिकारियों से पूरे ऑपरेशन में शामिल पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पुरस्कार देकर सम्मानित करने की मांग की। उनका कहना है कि पुलिसकर्मियों की मेहनत को सम्मान मिलने से उनका मनोबल बढ़ेगा और अन्य पुलिसकर्मियों को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts