बुढ़ाना में आठ नई सड़कों को मंजूरी.

राष्ट्रीय लोकदल विधायक राजपाल सिंह बालियान के प्रयासों से बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र में आठ नई सड़क परियोजनाओं को मंजूरी मिली है। इन सड़कों के निर्माण से शाहपुर, बुढ़ाना और आसपास के दर्जनों गांवों के ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिलेगी। स्वीकृत कार्यों में जीवना गोयला से मंसूरपुर-शाहपुर मार्ग को काली नदी पुल तक बनाने का काम शामिल है। वहीं शाहपुर-बसी-भौराकलां-शिकारपुर मार्ग पर शामली बस स्टैंड से पहाड़न माता मंदिर होते हुए मंसूरपुर-शाहपुर तिराहे तक सड़क बनाई जाएगी।

ग्राम ढिंढावली में ज्ञानचंद के खेत से विक्रम कश्यप के खेत होते हुए ढिंढावली-उमरपुर संपर्क मार्ग तक सड़क निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा ओमकार के भट्टे से गढ़ी नौआबाद तक मार्ग, अलियारपुर से निजामपुर होते हुए बसधारा तक सड़क और स्वामी कल्याण देव हाईस्कूल के पास से शाहपुर-बसी-भौराकलां मार्ग तक सड़क को मंजूरी मिली है। विज्ञाना-बहलोलपुर मार्ग पर कब्रिस्तान से जौला तक तथा कमरूद्दीननगर-कुरालसी संपर्क मार्ग के शेष हिस्से का भी निर्माण होगा।

इन सड़कों से किसानों, छात्रों और आम ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी। विधायक ने कहा कि ग्रामीण सड़क संपर्क मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts