बारिश बनी आफत जनजीवन अस्त-व्यस्त.

बाँदा। जिले में पिछले 24 घंटे से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश ने पूरे शहर की व्यवस्था को तहस-नहस कर दिया है। चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है।लगातार बारिश से शहर के कई मोहल्ले तालाब में तब्दील हो गए हैं। हालात इतने बिगड़ गए हैं कि लोगों के घरों के अंदर तक पानी घुस गया है। घरों में रखा सामान पानी में डूब गया है, जिससे लोगों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। शहर के पॉश इलाके कहे जाने वाले लोहिया पुल, बंगालीपुरा, डीएम कॉलोनी, महिला थाना और महिला थाना कॉलोनी की हालत सबसे ज्यादा खराब है। यहाँ घुटनों तक पानी भरा हुआ है। सड़कों पर नाव चलने जैसी स्थिति बन गई है। भीषण वर्षा से कई मुख्य सड़कें जलमग्न हो गई हैं। राहगीरों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। बाइक और गाड़ियाँ पानी में बंद हो रही हैं। स्कूली बच्चों और दफ्तर जाने वाले लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। इस बारिश ने प्रशासन की व्यवस्थाओं की पोल खोल कर रख दी है। नालों की सफाई न होने से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। अगर यही हाल रहा और बारिश नहीं थमी तो बाँदा की स्थिति और भी दयनीय हो सकती है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts