बाढ़ को लेकर प्रशासन सतर्क-स्थलीय निरक्षण शुरू.

बांदा। जनपद में लगातार हो रही वर्षा और नदियों-नालों में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कुमार धर्मेंद्र और उप जिलाधिकारी पैलानी ने संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने तहसील पैलानी के अंतर्गत ग्राम गौरी कला, अमारा, नांदा देव, पड़ौरा, सिंधन कला, पैलानी डेरा तथा तहसील बबेरू के अंतर्गत तिंदवारी-बबेरू मार्ग स्थित सिमौनी रपटा का दौरा किया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बढ़ते जलस्तर की स्थिति का जायजा लिया। संवेदनशील रपटों और मार्गों पर जलस्तर बढ़ने पर जन सुरक्षा के लिए की गई व्यवस्थाओं का आकलन किया। स्थानीय लोगों से आवागमन की समस्याओं और प्रभावित क्षेत्रों की जानकारी ली। जिन गांवों के संपर्क मार्ग टूट गए हैं या बाधित हुए हैं, वहां नाव की व्यवस्था करा दी गई है। प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक सामग्री की उपलब्धता और आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि जलस्तर पर निरंतर निगरानी रखें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत आवश्यक कार्यवाही करें। ग्रामीणों को जलभराव वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतने और अनावश्यक आवागमन से बचने के लिए जागरूक किया जा रहा है। सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जनसामान्य की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा गया है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts