फ्लाइट FZ1073 से जुड़ी घटना के 30 सितंबर को घटने के बाद, दुबई की एयरलाइन ‘फ्लाईदुबई’ ने इजराइल आने-जाने वाली सभी फ्लाइट्स को कुछ समय के लिए रोक दिया है. एयरलाइन ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि ये फैसला संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर लिया गया है, क्योंकि घटना की जांच अभी चल रही है. यह रोक अस्थायी है और तब तक लागू रहेगी जब तक अधिकारी यह पता नहीं लगा लेते कि फ़्लाइट के दौरान क्या हुआ था. फ्लाईदुबई ने कहा है कि 30 सितंबर को फ्लाइट FZ 1073 में हुई घटना के बाद इजरायल से आने-जाने वाली सभी उड़ानें अस्थायी रूप से रोक दी गई हैं.कंपनी ने बताया कि ये फैसला संबंधित अधिकारियों के साथ बातचीत के बाद लिया गया है और जांच पूरी होने तक उड़ानें निलंबित रहेंगी. फ्लाईदुबई के मुताबिक, इस अस्थायी रोक से संबंधित अधिकारियों को घटना की पूरी जांच करने और सभी तथ्यों को सामने लाने में मदद मिलेगी.
कंपनी ने क्या कहा?
कंपनी ने कहा कि यात्रियों, क्रू और उड़ानों की सुरक्षा उसकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है. वह सरकार, नियामक एजेंसियों और एयरपोर्ट अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं. जांच से जुड़ी नई जानकारी सामने आने के बाद उड़ानों पर लगी रोक की समीक्षा की जाएगी. कंपनी ने कहा कि वो जांच में पूरा सहयोग कर रही है और अपने पूरे नेटवर्क में सुरक्षा के उच्च मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है.इस अस्थायी रोक से उन यात्रियों पर असर पड़ने की उम्मीद है जिन्होंने फ्लाईदुबई से दुबई और इजराइल के बीच यात्रा करने की योजना बनाई थी. एयरलाइन ने उन यात्रियों से माफी मांगी है जिनकी यात्रा की योजनाएं प्रभावित हुई हैं. एयरलाइन ने कहा है कि वह प्रभावित यात्रियों की मदद के लिए काम कर रही है, वह सहायता करेगी और जहां संभव हो, यात्रा के वैकल्पिक इंतजाम करेगी. हालांकि, एयरलाइन ने ये नहीं बताया कि यह रोक कितने समय तक रहेगी.
फ्लाईदुबई के कॉकपिट के अंदर क्या हुआ?
फ्लाइट-ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, फ्लाइट लगभग 34,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ रही थी, तभी सुबह करीब 10:51 बजे (IST) वह तेजी से नीचे आने लगी. यह अचानक गिरावट उसी समय हुई जब कॉकपिट के अंदर विवाद चल रहा था. कैप्टन मछार (Machchhar) को तब चाकू मारा गया जब वह अपने को-पायलट को विमान का कंट्रोल लेने से रोकने की कोशिश कर रहे थे.















