मुजफ्फरनगर। फोटोग्राफर्स सोसायटी के तत्वावधान में वार्षिक अधिवेशन एवं फोटो वीडियो एक्सपो-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने दीप प्रज्वलित कर किया। अधिवेशन में जिलेभर से पहुंचे फोटोग्राफरों ने फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी के क्षेत्र में हो रहे बदलाव, आधुनिक तकनीक और कार्य के दौरान आने वाली चुनौतियों पर विचार साझा किए।
कार्यक्रम के दौरान सोसायटी पदाधिकारियों ने नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप को बुके भेंट कर एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। मीनाक्षी स्वरूप ने फोटोग्राफरों की मेहनत और जिम्मेदारी की सराहना करते हुए कहा कि शादी-विवाह एवं अन्य पारिवारिक आयोजनों में फोटोग्राफरों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि लोगों के जीवन के यादगार पलों को कैमरे में कैद करने का कार्य पूरी जिम्मेदारी और मेहनत के साथ किया जाना चाहिए। उन्होंने फोटोग्राफरों से ग्राहकों को किसी भी प्रकार की शिकायत का अवसर न देने का आह्वान किया।
फोटो वीडियो एक्सपो-2026 में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी से जुड़े विभिन्न उपकरणों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। इसमें आधुनिक कैमरे, कैमरा स्टैंड, फ्लैश, फोटो एल्बम, फोटो फ्रेम सहित अन्य सामग्री प्रदर्शित की गई। जिलेभर से आए फोटोग्राफरों ने प्रदर्शनी में आधुनिक उपकरणों और नई तकनीक की जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर सोसायटी के जिलाध्यक्ष श्रवण मोगा, जिला महासचिव विकास पाल, जिला कोषाध्यक्ष मित्रसेन, शहर कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार, जिला प्रभारी अरविंद राणा, मीडिया प्रभारी नवनीत कौशिक, रॉबिन सिंघल, जिला सचिव मिंकुल, संयोजक सतनाम छाबड़ा, रजनीश कौशिक, संजय सिंगर, राकेश अरोड़ा, राजीव मोगा, देशपाल, बृजमोहन वर्मा, बृजेश कुमार, राम भूल पुंडीर, सुनील सैनी, पवन शर्मा, कमल सैनी, राजीव गर्ग, मोहम्मद नसीम, सुशील कुमार, मनोज कुमार, प्रताप मलिक, कृष्णपाल सहित बड़ी संख्या में फोटोग्राफर एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
















