प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना प्रशिक्षण सत्र जिला पंचायत सभागार में संपन्न

भास्कर न्यूज़ उत्तरप्रदेश उत्तराखंड

मुजफ्फरनगर जिला पंचायत सभागार में प्रधानमंत्री विश्वक्रर्मा योजना का प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया, जिसमें सुशील यादव सहायक निदेशक एम0एस0एम0ई0 परिक्षेत्र आगरा के द्वारा सम्पन्न कराया गया, अतिथि के रूप में डॉ पुरूषोत्तम, विजय सैनी, डॉ जगदीश पांचाल एवं उपायुक्त उद्योग जैस्मिन जिला उद्योग एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। उक्त कार्यक्रम में उपायुक्त उद्योग जैस्मिन जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, मुजफ्फरनगर द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों, समस्त ग्राम से आए ग्राम प्रधानों का स्वागत किया, प्रशिक्षण सत्र के दौरान सुशील यादव सहायक निदेशक एम0एस0एम0ई0 परिक्षेत्र आगरा के द्वारा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से सम्बन्धित जानकारी प्रदान की गयी तथा योजना से सम्बन्धित पात्रता विषयक समस्त जानकारी के बारे में विस्तार से बताया गया। उपायुक्त उद्योग जैस्मिन, जिला उद्योग एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, मुजफ्फरनगर द्वारा भी प्रधानमंत्री विश्वक्रर्मा योजना की जानकारी प्रदान की गयी। कार्यक्रम में समस्त अतिथियों के साथ साथ जिला पंचायत सहायक समस्त विकास खण्ड अधिकारी, आशीष कुमार, सहायक प्रबन्धक एवं अनिल कुमार शर्मा औद्यौगिक पर्यवेक्षक भी प्रशिक्षण सत्र आयोजन में सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम के अन्त में उपायुक्त उद्योग जैस्मिन जिला उद्योग एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, मुजफ्फरनगर द्वारा उपस्थित अतिथियों, ग्राम प्रधानों एवं प्रशिक्षण सत्र में उपस्थित समस्त विकास अधिकारी का आभार व्यक्त किया गया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts