प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी,

बांदा। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त का हस्तांतरण किया गया, जिसका सजीव प्रसारण जनपद में रानी दुर्गावती सभागार विकास भवन बांदा में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख नरैनी मनफूल सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक डॉ० अभय कुमार सिंह यादव द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। उन्होंने बताया कि आज जनपद के 2,14,282 कृषकों को 42 करोड़ 85 लाख 64 हजार रुपये की धनराशि डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके खातों में हस्तांतरित की गई है। साथ ही कृषकों से अनुरोध किया कि समस्त कृषक अपनी फॉर्मर रजिस्ट्री अनिवार्य रूप से पूर्ण करा लें, जिससे आने वाले समय में कृषकों को समस्त योजनाओं का लाभ बिना किसी असुविधा के प्राप्त हो सके। कार्यक्रम की अगली कड़ी में मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय जी द्वारा किसानों को संबोधित किया गया। उन्होंने इस आधुनिक युग में कृषि के क्षेत्र में नई तकनीक अपनाने पर जोर दिया और कहा कि सभी विभागों की योजनाओं का लाभ किसान अपने मोबाइल से ही प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही सभी यंत्रों की बुकिंग, बीज मिनीकिट, सिंचाई हेतु सोलर पंप और सुरक्षा हेतु सोलर फेंसिंग जैसी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।

मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख नरैनी मनफूल सिंह ने कृषकों से आग्रह किया कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेकर हमारी डबल इंजन की सरकार को हमेशा आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि हमारा देश 2013-14 की तुलना में कृषि बजट पांच गुना से अधिक हो गया है, जिससे कृषि क्षेत्र तेजी से आत्मनिर्भर बन रहा है। इसके बाद उपस्थित कृषकों को प्रधानमंत्री जी द्वारा बनासकांठा से 24वीं किस्त के हस्तांतरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम में राजेश परियोजना निदेशक संजय कुमार, जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार गौतम, भूमि संरक्षण अधिकारी राजलखन बांदा, अगम्य गुप्ता, राजेंद्र कुमार कुशवाहा सहित जिला विकास अधिकारी, DPM और लगभग 245 प्रगतिशील कृषक मौजूद रहे। कार्यक्रम में किसानों को PM किसान सम्मान निधि के प्रमाण पत्र, बीज मिनीकिट और गोष्ठी कार्ड वितरित किए गए।

अंत में उप कृषि निदेशक बांदा द्वारा किसानों को बीज मिनीकिट की ऑनलाइन बुकिंग, फसल अवशेष न जलाने और प्राकृतिक खेती की जानकारी देते हुए सभी का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts