पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं,

सुलतानपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले के साथ सोमवार सुबह करीब 11 बजे हादसा हो गया।सुलतानपुर के हलियापुर क्षेत्र में माइलस्टोन 89.5 के पास राहुल गांधी के काफिले के पीछे चल रही चार कारें और एक एंबुलेंस आपस में टकरा गईं।अधिकारियों के अनुसार, यूपी डीजीपी राजीव कृष्ण ने राहुल गांधी के काफिले में शामिल वाहनों से जुड़ी दुर्घटना की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है।

हादसे में राहुल गांधी पूरी तरह सुरक्षित

एक्सप्रेसवे पर काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, लेकिन गनीमत रही कि राहुल गांधी पूरी तरह सुरक्षित रहे।बता दें कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व रायबरेली के सांसद राहुल गांधी पर मानहानि का केस चल रहा था, जिसमें वह बरी हो गए हैं। इसी केस के सिलसिले में वह सुलतानपुर कोर्ट में पेशी के लिए जा रहे थे। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर ये हादसा हो गया।इससे पहले वह लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे, जहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

मानहानि केस में आज हुई सुनवाई

एमपीएमएलए मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने पक्ष और विपक्ष की दलीलों को सुनकर पत्रावली को निर्णय के लिए सुरक्षित कर लिया था।

 

जिले में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

राहुल गांधी को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए थे। काग्रेंसी जगह-जगह उनकी स्वागत के लिए इक्ट्ठा हुए। फूल मालाओं के साथ राहुल गांधी का स्वागत किया गया। इसके अलावा कोर्ट के बाहर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

अमित शाह के खिलाफ दिया था विवादित बयान

यह मुकदमा कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी की प्रेस वार्ता से संबंधित है। आरोप है कि तत्कालीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और वर्तमान गृहमंत्री अमित शाह के संबंध में राहुल गांधी ने एक विवादित बयान दिया था।इसी बयान से आहत होकर स्थानीय भाजपा नेता विजय मिश्रा ने दीवानी न्यायालय में परिवाद दाखिल किया। गवाहों व आरोपित के बयान के बाद प्रकरण कांग्रेस नेता की आवाज मिलान के बिंदु पर उच्च न्यायालय तक गया, लेकिन परिवादी की याचिका निरस्त हो गई थी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts