पिता पर गोली चलाने वाले कलयुगी पुत्र गिरफ्तार.

बांदा। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चल रहे ताबड़तोड़ अभियान के बीच पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में बबेरू पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जान से मारने की नीयत से पिता पर गोली मारकर फरार हुए कलयुगी बेटे और उसके साले को पुलिस ने देर रात मुठभेड़ जैसे सर्च ऑपरेशन के बाद धर दबोचा। थाना बबेरू क्षेत्र के ग्राम मुरवल निवासी महादेव पुत्र रामाधार ने थाने में सूचना दी कि 28 अक्टूबर की शाम उनके ही पुत्र शिवा और साले कामता ने पारिवारिक व जमीनी विवाद में तमंचे से गोली मारकर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना मिलते ही बबेरू पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और मुकदमा दर्ज कर टीमों का गठन किया। पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही थी। देर शाम गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दोनों अभियुक्त गैस एजेंसी से थोड़ा आगे तुर्की तालाब के पास छिपे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने 01 अवैध तमंचा 315 बोर,01 जिंदा / खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया। गिरफ्तार अभियुक्त कामता पुत्र शंकर निवासी मुरवल थाना बबेरू, शिवा पुत्र महादेव निवासी मुरवल थाना बबेरू के निवासी हैं। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने कहा कि बांदा में अपराध करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। महिला हो, बुजुर्ग हो या परिवार किसी पर भी हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बबेरू की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण थी, जहां एक बेटे ने ही पिता पर गोली चला दी। मैंने घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। हमारी टीमों ने 24 घंटे के अंदर दोनों आरोपियों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। जनपद में अपराध और अपराधियों पर इसी तरह प्रभावी अंकुश लगाता रहूंगा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts