नेपाल में जलप्रलय का भयावह मंजर: 584 की मौत, 2482 लापता; 320 भारतीयों की तलाश जारी

नेपाल में आई भीषण जलप्रलय में शुक्रवार शाम तक कम से कम 584 लोगों की मौत हो चुकी है और 2,482 लोग लापता हैं। नेपाल में 579 मौतें और 1,924 लापता बताए गए हैं, जबकि तिब्बत में 5 मौतें और 558 लोग लापता हैं।

नेपाल में 320 भारतीय नागरिकों से फिलहाल संपर्क नहीं हो पा रहा है।वहीं, चीन-नेपाल सीमा के पास भीषण बाढ़ के दो दिन बाद भी ईशा फाउंडेशन के 77 तीर्थयात्रियों के ठिकाने का कोई अपडेट नहीं मिला है।ये 77 सदस्यीय समूह आध्यात्मिक गुरु जग्गी वासुदेव (सद्गुरु) द्वारा स्थापित ईशा फाउंडेशन के नेतृत्व में कैलाश मानसरोवर यात्रा पर था। बाढ़ के बाद से इनसे संपर्क टूटा हुआ है।

 

नेपाल बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 538 हुई

पुलिस के अनुसार, नवलपरासी पूर्व से 134, चितवन से 221, गोरखा से 46 और नुवाकोट से 37 शव बरामद किए गए। इसी तरह, धाडिंग से 33, तनु से 28, नवलपरासी पश्चिम से 27 और रसुवा से 12 शव बरामद किए गए।

वहीं, स्थिति अभी भी बदल रही है। नेपाल पुलिस के अनुसार लापता लोगों की सूची और भी बड़ी हो सकती है। टनल में सर्च जारी है और कई लोग अभी भी संपर्क से कटे हुए हैं।

बयान में कहा गया है कि इस घटना के तीसरे दिन भी खोज और बचाव अभियान जारी रहा, जिसमें 7451 सुरक्षाकर्मी (जिनमें 2,391 नेपाल सेना के जवान शामिल हैं) तैनात किए गए।

शुक्रवार को अस्थिर बैरियर लेक के ओवरफ्लो होने और भोटे कोशी नदी में नई लहर आने से बचाव टीमें पीछे हटने को मजबूर हुईं। बाद में एक और एवलांच में करीब 50,000 क्यूबिक मीटर बर्फ का मलबा गिरा। सैटेलाइट तस्वीरों में ऊपर की ओर एक और बड़ा झील बनता दिखा, जिसका कोई आउटलेट नहीं दिख रहा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts