मुज़फ्फरनगर शाहपुर। नगर पंचायत चैयरमेन हाजी अकरम कुरैशी के कैम्प कार्यालय पर निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आये आधा दर्जन चिकित्सको ने मरीजो की जांच कर दवाई दी गई। शुक्रवार को नगर पंचायत चैयरमेन हाजी अकरम कुरैशी के कैम्प कार्यालय पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर का शुभारंभ नगर पंचायत चैयरमेन हाजी अकरम कुरेशी ने फीता काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि गरीब मरीजो को यदि समय समय पर निशुल्क चिकित्सा सहायता मिलती रहे तो वह सेवा सबसे बड़ी सेवा मानी जाती है, नर सेवा को नारायण सेवा के समान माना गया है। शिविर में लगभग 120 मरीजो की जांच कर दवाइयां दी गई। शिविर में आये चिकित्सक डॉ, अरुण वर्मा, डॉ, सुशील प्रेमी, डॉ, अरविंद कुमार, डा, अर्जुन पचीसिया, महिला चिकित्सक डॉ, अंजू बाला व योग शिक्षक अनुज कुमार, योगेश कुमार, ओमपाल मेहरा, तेजपाल मेहरा, सेहन्द्रपाल ने मरीजो की जांच कर उन्हें परामर्श व दवाइयां दी। इस दौरान सभासद मोहसीन रंगरेज,इस्लाम, वसीम अहमद, व नगर पंचायत कर्मियों व जावेद अंसारी, नौशाद, नदीम अहमद कासहयोग रहा।























































