भास्कर न्यूज़ उत्तरप्रदेश उत्तराखंड।
मुज़फ्फरनगर शाहपुर। नगर पंचायत में नगर पंचायत अध्यक्ष हाजी अकरम कुरैशी एवं अधिशासी अधिकारी दीपक कुमार को नगर पंचायत शाहपुर के नियमित कर्मचारियों ने 2016 से रुका हुआ एरियर दिए जाने पर। फूल माला पहनकर स्वागत किया, उन्होंने कहा कि पिछली दो योजनाओं से वह नगर पंचायत अध्यक्षों से एरियर दिए जाने की गुजारिश कर रहे थे लेकिन नगर पंचायत अध्यक्ष हाजी अकरम कुरैशी एवं अधिशासी अधिकारी दीपक कुमार जी ने उनका एरियर देकर उन्हें सम्मान दिया है। इस दौरान हाजी अकरम कुरैशी जी ने कहा कि ठेके कर्मचारियों के भी ₹3500 प्रति माह की वृद्धि उनके वेतन में भी कर दी गई है तथा उनका पी एफ लगभग 2200 रूपये भी उनके खातों में आ रहा है उन्होंने कहा किसी भी कर्मचारी को किसी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी तथा समय रहते उनकी तनख्वाह उनके खातों में आएगी नगर पंचायत अध्यक्ष ने सभी कर्मचारियों से कहा कि वह कस्बे में साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखें उनके लिए यही सम्मान की बात है, कर्मचारियों ने भी वादा किया कि हम पूरी लगन में मेहनत के साथ कार्य करेंगे तथा आपको किसी शिकायत का मौका नहीं देंगे सभी कर्मचारी नगर पंचायत अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी से पूर्ण रूपेण खुश है ।















