धनतेरस पर सियोन ईवी व्हीकल्स शोरूम का भव्य शुभारंभ.

औरैया। धनतेरस के शुभ अवसर पर शुक्रवार को श्रेया इंटरप्राइजेज के सियोन ईवी व्हीकल्स शोरूम का भव्य शुभारंभ किया गया। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने फीता काटकर शोरूम का उद्घाटन किया। इस दौरान उपस्थित अतिथियों का शोरूम संचालकों ने स्वागत किया और प्रतिष्ठान की सफलता की कामना की।


शोरूम में इलेक्ट्रिक वाहनों की विभिन्न रेंज उपलब्ध कराई गई है। इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति लोगों के बढ़ते रुझान को देखते हुए यह शोरूम क्षेत्र के ग्राहकों के लिए बेहतर विकल्प साबित होगा। शोरूम के शुभारंभ को लेकर धनतेरस के अवसर पर आयोजकों में खासा उत्साह देखने को मिला।इस मौके पर रविकांत बाजपेई, अंबर बाजपेई, परमानंद बाजपेई, रामकिशन बाजपेई, हर्ष बाजपेई, मैनेजर पंकज तिवारी, सेल्समैन दिलीप तिवारी, मुन्ना सिद्दीकी, मनीष राजपूत और सेल्समैन अर्जेंट सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने प्रतिष्ठान के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए संचालकों को शुभकामनाएं दीं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts