दबंगई दिखा रहे दबंग अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार.

बांदा। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के सख्त तेवरों का असर अब सड़कों पर दिखने लगा है। अवैध हथियारों और दबंगों के खिलाफ चल रहे अभियान में कोतवाली नगर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर बड़ी कार्रवाई करते हुए तमंचे के बल पर दुकानदार को धमकाने वाले दो दबंगों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। कोतवाली नगर क्षेत्र के दुकानदार सनी पुत्र महेश की दुकान पर दो युवक आए। बोले – सामान उधार दे दो। सनी ने जब उधार देने से साफ मना कर दिया तो दोनों आगबूला हो गए। आरोप है कि दोनों ने कमर से 315 बोर का देसी तमंचा निकाल लिया और दुकानदार की कनपटी पर तानते हुए बोले “अभी यहीं भून देंगे, ज्यादा ईमानदार बनता है।

” जान से मारने की धमकी देकर दोनों मौके से फरार हो गए। पीड़ित दुकानदार की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज किया और एसपी पलाश बंसल के निर्देश पर दबिश शुरू कर दी। मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों को धर दबोचा। सख्ती से पूछताछ हुई तो दोनों टूट गए और अपनी निशानदेही पर छुपाया हुआ असलहा भी उगल दिया।पुलिस ने इनके पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर और 2 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार दबंग पंकज पुत्र रमेश निवासी घुरौली चन्दवारी, हमीरपुर, हाल में बंगालीपुरा, बांदा में रह रहा था। , दूसरा सुखवीर पुत्र रज्जन मूल निवासी जगम्मनपुर, जालौन, हाल में बंगालीपुरा, बांदा में रह रहा था। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत गंभीर धाराओं में कार्रवाई कर कोर्ट में पेश कर दिया है। एसपी पलाश बंसल ने साफ कहा है जनपद में गुंडागर्दी और अवैध हथियारों का प्रदर्शन बर्दाश्त नहीं होगा। दुकानदारों और आम लोगों को डराने वालों को जेल जाना ही पड़ेगा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts