कंपनी गार्डन पहुंचीं मीनाक्षी स्वरूप, सुनी समस्याएं.

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने मंगलवार सुबह मेरठ रोड स्थित कमला नेहरू वाटिका (कंपनी गार्डन) का निरीक्षण किया। उन्होंने पार्क में सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, बैठने की सुविधा सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान मॉर्निंग वॉक के लिए नियमित रूप से आने वाले वरिष्ठ नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने।

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ नागरिकों ने पार्क की व्यवस्थाओं में सुधार, सफाई, सुविधाओं और सौंदर्यीकरण से जुड़े कई सुझाव पालिका अध्यक्ष के सामने रखे। मीनाक्षी स्वरूप ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। कुछ समस्याओं के तत्काल समाधान के लिए उन्होंने मौके पर ही वाटिका प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनु चौधरी, सफाई निरीक्षक प्लाक्षा मैनवाल और अन्य संबंधित अधिकारियों को बुलाकर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

पालिका अध्यक्ष ने कहा कि शहर के प्रमुख पार्कों में आने वाले नागरिकों को स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना नगरपालिका की प्राथमिकता है। वरिष्ठ नागरिकों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने कंपनी गार्डन में चल रहे विकास और सौंदर्यीकरण कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की तथा अधिकारियों से कार्यों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली।

उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप और गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराए जाएं। गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्क में आने वाले नागरिकों के सुझाव जमीनी जरूरतों को समझने में मदद करते हैं। इन्हीं सुझावों के आधार पर कंपनी गार्डन के आगामी विकास और सौंदर्यीकरण की कार्ययोजना को बेहतर बनाया जाएगा। नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जनसंवाद आगे भी जारी रहेगा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts