जुए के अड्डे से लाखों रु के साथ 11 जुआरी गिरफ्तार.

बांदा। नरैनी में चल रहे जुए के बड़े अड्डे का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नरैनी पुलिस ने आधी रात को छापा मारकर 11 जुआरियों को रंगे हाथों दबोच लिया।मामला थाना नरैनी का है। देर रात थाना नरैनी पुलिस गश्त पर थी, तभी मुखबिर ने खबर दी कि बांदा रोड पर राइस मिल के पास पंकज के ऑफिस में जुए की फड़ सजी है। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी नरैनी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में थाना पुलिस ने घेराबंदी कर ऑफिस पर छापा मार दिया। अंदर का नजारा देख पुलिस भी हैरान रह गई, 11 लोग ताश के पत्तों पर हजारों की हार-जीत की बाजी लगा रहे थे। पुलिस को देखते ही भगदड़ मच गई लेकिन सभी 11 जुआरी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने मौके से फड़ से 1 लाख 31 हजार 970 रुपये नगद, 104 ताश के पत्ते (2 गड्डी), 10 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जुआ खेलने पहुंचे जुआरियों की 1 कार और 3 मोटरसाइकिलें भी बरामद कर सीज कर दी गई हैं।पकड़े गए जुआरियों के नाम राजकरन पुत्र मुन्ना – पनगरा,अजय पुत्र राजू – राजनगर, रघुवंश उर्फ डब्बू पुत्र ज्वाला प्रसाद – गांधीनगर, अनिल पुत्र मुन्नी – पनगरा,चंचल पुत्र नाथूराम – कस्बा नरैनी,शरीफ पुत्र लालू – पनगरा, जितेन्द्र पुत्र छोटेलाल – राजनगर, रमजानी पुत्र कल्लू खान – पनगरा, नन्द किशोर पुत्र रामकिशोर – अतर्रा रोड, सिम्मी जीएल पुत्र जुलियस – जवाहर नगर, पंकज पुत्र सुरेश (मुख्य आयोजक) – कृष्णा नगर निवासी हैं। सभी आरोपी थाना नरैनी क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts