जनगणना-2027 की तैयारियों की समीक्षा.

मुजफ्फरनगर। भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण यानीजनसंख्या गणनाकी तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं जिला जनगणना अधिकारी अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने की। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा की जा रही तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए।अपर जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना देश के सबसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यों में से एक है। इसके आंकड़े देश और प्रदेश के सामाजिक, आर्थिक एवं जनसांख्यिकीय स्वरूप को समझने के साथ विकास योजनाओं के निर्माण और कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि जनसंख्या गणना से जुड़ी सभी प्रारंभिक तैयारियां निर्धारित समयसीमा में पूरी की जाएं।उन्होंने कहा कि प्रत्येक परिवार और व्यक्ति से संबंधित जानकारी निर्धारित प्रपत्र अथवा डिजिटल माध्यम से सावधानीपूर्वक दर्ज की जाए, ताकि आंकड़ों की शुद्धता और विश्वसनीयता बनी रहे।

बैठक में प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी कार्मिकों को जनगणना प्रक्रिया, उनके क्षेत्राधिकार, दायित्वों और डिजिटल माध्यम से आंकड़े दर्ज करने की व्यवहारिक जानकारी दी जाए।तकनीकी संसाधनों और लॉजिस्टिक व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए इंटरनेट कनेक्टिविटी, उपकरणों, तकनीकी सहायता और अन्य व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही डिजिटल आंकड़ों की गोपनीयता और सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।अपर जिलाधिकारी ने सभी विभागों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और किसी भी समस्या की जानकारी तत्काल जिला जनगणना कार्यालय को देने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनगणना जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य में लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।बैठक में एसडीएम सदर, एसडीएम जानसठ, तहसीलदार सदर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts