चोरी का वांछित शातिर गांजे के साथ गिरफ्तार.

बांदा। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में पैलानी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी के मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे शातिर अपराधी को 1300 ग्राम अवैध गांजे के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। 25 अक्टूबर को पैलानी पुलिस गश्त पर थी। तभी सूचना मिली कि साड़ी-खैरई मार्ग पर एक व्यक्ति थैला लेकर अवैध गांजा बेचने जा रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से 1300 ग्राम सूखा गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में पता चला कि पकड़ा गया व्यक्ति भूखन उर्फ भूषण निवासी खैरई है, जिस पर पहले से मारपीट, चोरी के आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने कबूला कि 13/14 जुलाई 2026 की रात उसने खैरई गांव में एक मकान में चोरी की थी।

चोरी के बाद पुलिस की दबिश बढ़ी तो वह जेवरात लेकर सूरत भाग गया था और वहीं राह चलते एक व्यक्ति को जेवर बेच दिए। नवरात्रि-दशहरा पर वह गांव लौटा था। पुलिस ने उसके पास से चोरी के जेवर बेचने से बचे 4500 रुपये नकद, चोरी का काला बैग और पारदर्शी डिब्बी भी बरामद की है, जिसे उसने अपने खेत के पास झाड़ियों में फेंक दिया था।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts