चरथावल पुलिस ने सोलर प्लांट से चोरी करने वाले चार आरोपी दबोचे, 105.6 किलो तार बरामद.

मुजफ्फरनगर। चरथावल थाना पुलिस ने सोलर पावर प्लांट से डीसी सोलर केबल चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 39.9 किलोग्राम जला हुआ कॉपर तार और 65.7 किलोग्राम बिना जला हुआ एल्युमिनियम/कॉपर तार बरामद किया है। बरामद तार का कुल वजन 105.6 किलोग्राम है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी है।

पुलिस के अनुसार, मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक और सहारनपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक के निर्देशन में तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय के पर्यवेक्षण में जिले में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन, क्षेत्राधिकारी सदर सुनील कुमार और चरथावल थाना प्रभारी सत्यनारायण के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चोरी की घटना का खुलासा किया।आरवीजी ग्रीन एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक गगनदीप सिंघल ने चरथावल थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि कंपनी के सोलर पावर प्लांट में लगी डीसी सोलर केबल अज्ञात चोर चोरी कर ले गए हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 185/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 305ए में मुकदमा दर्ज किया था। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी।

पुलिस के मुताबिक, गठित टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर लुहारी रोड स्थित श्मशान के पास दबिश देकर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चार एमएम के 39.9 किलोग्राम जले हुए कॉपर तार तथा 65.7 किलोग्राम बिना जले हुए एल्युमिनियम/कॉपर तार बरामद हुए। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts