चक्रव्यूह अभियान में छह वारंटी गिरफ्तार.

मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली नगर पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंटों की तामील के लिए 30 अगस्त को चक्रव्यूह अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक नगर और सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण एवं नेतृत्व में पुलिस टीमों ने अलगअलग स्थानों पर दबिश देकर छह वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी विभिन्न मामलों में न्यायालय से वांछित चल रहे थे। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है।गिरफ्तार आरोपियों में नौशाद पुत्र महबूब निवासी शाहबुद्दीनपुर रोड, मोहल्ला लद्दावाला शामिल है। उसके खिलाफ धारा 323, 504 और 506 भादवि के तहत मामला दर्ज है। दूसरा आरोपी करीब 56 वर्षीय मोहम्मद सलीमुद्दीन पुत्र फैयाजुद्दीन निवासी नाज कॉलोनी है, जिसके खिलाफ 135 ईसी एक्ट के तहत वारंट जारी था। तीसरा आरोपी बिलाल पुत्र रफीक निवासी लद्दावाला, गली नंबर-9 है, जिसके खिलाफ 135 ईसी एक्ट के तहत कार्रवाई लंबित थी।चौथा आरोपी जोगेंद्र पुत्र जसवीर निवासी लकड़संधा है, जिसके खिलाफ आयुध अधिनियम की धारा 4/25 के तहत मामला चल रहा था। पांचवां आरोपी करीब 40 वर्षीय नीरज पुत्र प्रेम सिंह निवासी रोहाना कलां है, जिसके खिलाफ धारा 138(1)(बी) ईएल एक्ट के तहत वारंट था। छठा आरोपी विनोद कुमार उर्फ हलवाई पुत्र रमेश चंद निवासी दक्षिणी रामपुरी है, जिसके खिलाफ धारा 138 एनआई एक्ट के तहत मामला दर्ज है।अभियान में उपनिरीक्षक विक्रांत कुमार, मोहित कुमार, सोनू कुमार और मिलन चौधरी के साथ हेड कांस्टेबल देवेंद्र सैनी, मनीष गुर्जर, बलदेव सिंह, सुधीर, अकरम मंसूरी और गौरव शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि वारंटियों की गिरफ्तारी का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts