गांव और तहसील स्तर पर जमीयत की इकाइयों को सक्रिय करने पर जोर.

मुजफ्फरनगर। जमीयत उलमा तहसील खतौली की एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को मदरसा काशिफुल उलूम, पुरबालियान में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष मौलाना मोहम्मद हाशिम ने की, जबकि संचालन मुफ्ती मुजीब नदवी और मौलाना खालिद ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में क्षेत्र के बड़ी संख्या में उलमा, इमाम और संगठन के पदाधिकारियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि जमीयत उलमा उत्तर प्रदेश के नाजिम-ए-तंजीम मुफ्ती मोहम्मद जफर कासमी ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए गांव और तहसील स्तर पर इकाइयों को सक्रिय करना आवश्यक है। संगठन का संदेश समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी के साथ काम करना चाहिए। प्रदेश उपाध्यक्ष मुफ्ती बिन्यामीन कासमी ने समाज में बढ़ती बुराइयों और फिजूलखर्ची पर चिंता जताते हुए निकाह को आसान बनाने तथा सादगी को बढ़ावा देने की अपील की। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सचिव मौलाना मोहम्मद मूसा कासमी ने आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भाव मजबूत करने के लिए सभी धर्मों के लोगों के बीच संवाद और विश्वास कायम करने पर जोर दिया। प्रदेश सचिव कारी अब्दुल मुईद चौधरी ने गांवों को स्वच्छता, शिक्षा और सामाजिक एकता के मामले में आदर्श बनाने की बात कही। मौलाना सैयद साद खानजहांनपुरी ने नई पीढ़ी की धार्मिक शिक्षा के लिए प्रत्येक बस्ती में मकतब स्थापित करने की जरूरत बताई। जिला उपाध्यक्ष मुफ्ती अब्दुल कादिर ने मस्जिदों को शिक्षा, समाज सुधार और जनसेवा का केंद्र बनाने पर बल दिया।

जिला उपाध्यक्ष मौलाना मोहम्मद इमरान रशीदी ने जनगणना, एसआईआर और सरकारी योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने की अपील की। बैठक में धार्मिक शिक्षा बोर्ड, सद्भावना मंच, समाज सुधार, जनगणना एवं एसआईआर और निकाह काउंसलिंग से संबंधित प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए। कारी जावेद इरशादी, मौलाना एहसानुल हक, मौलाना अब्दुल करीम, मौलाना लुकमान और मुफ्ती अदनान ने प्रस्ताव रखे, जिन्हें उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया। बैठक में मुफ्ती अब्दुल जब्बार, कारी मोहब्बत दीन, सूफी अनवार, डॉक्टर इकबाल, आफाक खान, मौलाना शाहनवाज सठेड़ी, मौलाना रिजवान नगला, कारी महफूज फलौत सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। अंत में मौलाना मोहम्मद हाशिम ने सभी का आभार जताया। देश और समाज में अमन-शांति एवं खुशहाली की दुआ के साथ बैठक संपन्न हुई।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts