खेलों से निखरेगी प्रतिभा, पूनम बिश्नोई ने किया प्रेरित.

मुजफ्फरनगर। केशवपुरी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों में खेलों के प्रति रुचि और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उप जिला क्रीड़ा अधिकारी पूनम बिश्नोई ने विद्यार्थियों को खेलों के महत्व और विभिन्न खेलों में उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी।

पूनम बिश्नोई ने कहा कि खेल विद्यार्थी जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, एकाग्रता, निर्णय लेने की क्षमता और टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ खेलों को भी दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और नियमित अभ्यास करने का आह्वान किया।उन्होंने जूडो, कराटे, वुशू, बॉक्सिंग, एथलेटिक्स और बैडमिंटन सहित विभिन्न खेलों की जानकारी देते हुए कहा कि विद्यार्थी अपनी रुचि और प्रतिभा के अनुसार किसी भी खेल को चुनकर जिला, प्रदेश, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सकते हैं। उन्होंने ‘स्टेडियम चलो अभियान’ के तहत विद्यार्थियों को स्टेडियम जाकर प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान पूनम बिश्नोई ने विद्यार्थियों को आत्मरक्षा के महत्व के बारे में बताया और आवश्यक आत्मरक्षा तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया। उन्होंने मोबाइल और डिजिटल गतिविधियों में अधिक समय बिताने के बजाय खेल मैदान में समय देने की सलाह दी।श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए भगवान श्रीकृष्ण के कर्म, साहस, अनुशासन और धैर्य के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य गोविंद गुप्ता, पीटीआई महेश सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts