क्या खड़े होकर पानी पीने से घुटनों और जोड़ों को नुकसान होता है?

एक आम धारणा है कि खड़े होकर पानी पीने से जोड़ों को नुकसान होता है और घुटनों में दर्द या गठिया जैसी समस्याएं हो सकती हैं. लेकिन क्या यह सच है? आइए जानते हैं.

डॉक्टर योगेश छाबड़ा (डायरेक्टर, नेफ्रोलॉजी, फोर्टिस हॉस्पिटल) ने बताया इस बात का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि खड़े होकर पानी पीने से जोड़ों को नुकसान होता है या गठिया की बीमारी होती है. हमारा शरीर इस तरह बना है कि हम बैठकर या खड़े होकर, दोनों तरीकों से पानी पी सकते हैं.

जब हम पानी पीते हैं, तो यह हमारे पाचन तंत्र में जाता है और शरीर में अवशोषित होकर कई जरूरी कामों में मदद करता है. खड़े होकर पानी पीने से जोड़ों को कोई नुकसान नहीं होता. पानी शरीर में जोड़ों को चिकना रखने वाले तरल पदार्थ को बनाए रखने में भी मदद करता है.

हालांकि, जोड़ों की सेहत पर कई चीजों का असर पड़ता है. इसमें बढ़ती उम्र, शरीर का अधिक वजन, शारीरिक गतिविधियों की कमी, आनुवंशिक कारण, पहले लगी कोई चोट और अन्य बीमारियां या स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं शामिल हैं.

खड़े होकर पानी पीना जोड़ों में चोट या गठिया होने का कोई ज्ञात कारण नहीं है. कुछ लोगों को बैठकर पानी पीना ज्यादा आरामदायक लगता है, लेकिन हर व्यक्ति के लिए बैठकर पानी पीना जरूरी नहीं है. सबसे जरूरी बात यह है कि आप रोज पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं.

एक्सपर्ट कहते हैं कि स्वास्थ्य से जुड़ी ऐसी बातों पर बिना वैज्ञानिक प्रमाण के भरोसा न करें. अगर आपको जोड़ों में दर्द या कोई अन्य परेशानी है, तो डॉक्टर से सलाह लें.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts