कैराना में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत,

शामली के कैराना में शनिवार देर रात एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। कांधला से मेला देखकर लौटते समय ऊंचा गांव के पास यह घटना हुई। हादसे में दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

कैराना नगर के मोहल्ला अफगानान निवासी जावेद, आहद, सलमान और जुनैद दो बाइकों पर कांधला मेला देखने गए थे। देर रात वापस आते समय ऊंचा गांव के पास उनकी बाइकें हादसे का शिकार हो गईं। चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस पहुंची। घायलों को कैराना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जावेद और आहद को मृत बताया। गंभीर रूप से घायल सलमान और जुनैद को हायर सेंटर भेजा गया है।

सूचना मिलने पर सीओ हेमंत कुमार, कोतवाली प्रभारी सतीश कुमार और किला गेट चौकी प्रभारी राजकुमार बघेल पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts