कैप्टन स्मित को इजराइल का सबसे बड़ा अवॉर्ड,

फ्लाईदुबई की फ्लाइट में 174 यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय मूल के कैप्टन स्मित मछार को इजराइल के ‘प्रेसिडेंशियल अवॉर्ड फॉर सिविलियन हीरोइज्म’ से सम्मानित किया जाएगा. ये वहां के नागरिकों के लिए देश का सबसे बड़ा वीरता पुरस्कार है. कैप्टन स्मित मछार ने अपने को-पायलट हम्माम अल-हम्मामी की फ्लाइट हाईजैक कराने की साजिश को नाकाम किया. फिलहाल, इस मामले की जांच की जा रही है. हम्मामी ओमान का रहने वाला है. उसने स्मित पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला भी किया, जिससे वो बुरी तरह घायल हो गए. उनका यूएई के अस्पताल अभी अस्पताल में चल रहा है.कैप्टन स्मित के प्रेजेंस ऑफ माइंड और क्विक एक्शन की दुनिया भर में तारीफ हो रही है. उन्होंने घायल हालत में भी चलती हुई फ्लाइट में कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया, जिससे यात्रियों ने हमला करने वाले को-पायलट को काबू में कर लिया और सभी की जान बचाई जा सकी.इजराइल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने कहा कि भारतीय पायलट को ठीक होने के बाद यह सम्मान दिया जाएगा.

‘मछार ने बड़ी दुर्घटना को टाल दिया’

इसाक ने कहा, “आज हम जिन इजराइली हीरोज को सम्मानित कर रहे हैं, उनके साथ-साथ हम भारत के कैप्टन स्मित मछार के पूरी तरह और जल्द ठीक होने की कामना करते हैं. कैप्टन मछार की असाधारण बहादुरी और बेहतरीन फैसले से एक बड़ी दुर्घटना को टालने में मदद की. जब वे ठीक हो जाएंगे, तो इजराइल की जनता की ओर से उन्हें ‘नागरिक वीरता के लिए इज़राइल का राष्ट्रपति पुरस्कार’ देना मेरे लिए सम्मान की बात होगी.इजराइली इंटेलिजेंस की रिपोर्ट के अनुसार, हम्मामी का असली प्लान प्लेन पर कब्जा करके उसे तेल अवीव ले जाना और किसी इमारत से टकराकर क्रैश करना था. कैप्टन मछार की बहादुरी ने इस प्लान को नाकाम कर दिया. इसके बाद ओमान के नागरिक ने प्लेन को रेगिस्तान में क्रैश करने की कोशिश की. हालांकि, प्लेन में मौजूद ऑफ-ड्यूटी पायलटों ने प्लेन का कंट्रोल अपने हाथ में लिया और उसे सऊदी अरब में सुरक्षित उतार लिया.

अमेरिका भी करेगा सम्मानित

अमेरिकी संसद की तरफ से भी कैप्टन स्मित मछार को सम्मानित किया जाएगा. न्यू जर्सी के सांसद जोश गॉटहाइमर ने 5 अक्टूबर को संसद में इसके लिए एक प्रस्ताव पेश किया है.

इजराइल की सम्मान की किनती कैटगरी?

इजराइल में राष्ट्रपति समाज और मानवता के लिए बेहतरीन योगदान देने वालों को सम्मानित करने के लिए अवॉर्ड, पुरस्कार और स्कॉलरशिप देते हैं. इसकी कैटेगरी प्रेसिडेंशियल अवार्ड फॉर सिविलियन हीरोइज्म, ‘इजराइली प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ ऑनर’, ‘वॉलंटियरिज्म के लिए प्रेसिडेंशियल अवॉर्ड’ और डॉक्टोरल स्कॉलरशिप शामिल हैं.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts