केरल के त्रिशूर जिले में शनिवार को कार के खड़ी लॉरी से टकराने के बाद आठ लोगों की मौत हो गई. मरने वाले लोग तमिलनाडु के छात्र बताए जा रहे हैं. यह हादसा आधी रात के करीब पनामबिकुन्नु सेंटर के पास हुआ. टक्कर इतनी जोर से थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. उसका एक-एक पोर्शन टूटकर चारों ओर बिखर गया. कार में आगे का हिस्सा लगभग चकनाचूर हो गया. उसके कांच के शीशे टूटकर बिखर गए. ऐसे में उसमें सवार लोगों को बाहर निकालने के लिए गाड़ी को काटकर खोलना पड़ा.शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कार में सवार लोग तमिलनाडु के डिंडीगुल के एक इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र थे. केरल पुलिस के अनुसार, अभी और जानकारी का इंतजार है.
त्रिशूर में NH 66 पर हुआ ये हादसा
कार गुरुवायूर की तरफ से कोडुंगल्लूर जा रही थी, तभी वहां एक लॉरी से टकरा गई. स्थानीय लोगों के मुताबिक, लॉरी उसी दिशा में खड़ी थी, जहां सड़क का काम चल रहा था. स्थानीय लोगों, फायर और रेस्क्यू सर्विस के कर्मचारियों और पुलिस ने बुरी तरह टूटी गाड़ी से पीड़ितों को बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान चलाया.
गाड़ी में सवार दो लोगों को बचाने के लिए फायरफाइटर्स को गाड़ी का मलबा काटकर उन्हें बाहर निकालना पड़ा. गाड़ी में सवार 7 लोगों की मौत मौके पर ही हो गई थी, वहीं एक छात्र की हॉस्पिटल में मौत हुई. ये हादसा त्रिशूर में NH 66 पर हुआ. फिलहाल, पुलिस ने छात्रों के पहचान और उनके घरवालों का पता लगाने की कोशिश कर रही है, ताकि उन सभी के शव को परिवारवालों को दिया जा सके.























































