कानपुर में विमान हादसा, गंगा बैराज के पास ट्रेनिंग विमान क्रैश

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। गंगा बैराज के पास नत्थापुरवा गांव में एक ट्विन-इंजन ट्रेनिंग विमान क्रैश होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि प्रशिक्षण विमान उड़ान के दौरान हादसे का शिकार होकर खेत में जा गिरा।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक विमान में दो पायलट सवार थे, जिनके गंभीर रूप से घायल होने की बात सामने आ रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ राहत एवं बचाव दल मौके की ओर रवाना हो गए।

हादसा किस वजह से हुआ, इसका अभी स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। तकनीकी खराबी, मौसम या किसी अन्य कारण की जांच की जा रही है। अधिकारियों की ओर से मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। हादसे से जुड़े अन्य विवरण और घायलों की स्थिति की जानकारी का इंतजार है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts