कहीं जहर तो नहीं बन रहा आपका RO वॉटर..?

भारत में आज ज्यादातर घरों में साफ पानी की कमी पूरी करने के लिए RO का इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन कई बार मशीन में ऐसी खराबी पैदा हो जाती है, कि पानी साफ की जगह गंदा और नुकसानदायक पानी देने लगता है. आइए जानते हैं आप कि संकेतों से पता लगा सकते हैं कि पानी साफ है कि पानी हर इंसान की जरूरत है, जिसके बिना जीवन संभव ही नहीं है. अगर घर में पानी की सप्लाई है, तो इस बात को सुनिश्चित करना भी जरूरी है कि पानी साफ है और किसी तरह की गंदगी उसमें न पनप रही हो, क्योंकि ऐसे पानी सेहत को बिगाड़ सकते हैं और शरीर में खतरनाक बीमारियों का खतरा पैदा कर सकते हैं. आज गांव से लेकर शहरों तक ज्यादातर घरों में साफ पानी पीने और खाने में इस्तेमाल करने के लिए RO का इस्तेमाल करते हैं, क्योंकि पानी की सफाई और शुद्ध पानी देने के लिए इस मशीन को तैयार किया जाता है. लेकिन इस मशीन का रखरखाव भी जरूरी है. हम आपको इस स्टोरी में कुछ ऐसी बातों के बारे में बताएंगे, जो बताते हैं कि RO आपको बीमार करने वाला पानी दे रहा है, यानी उसे मेंटेनेंस की जरूरत है.नहीं?

कैसे काम करता है RO?

RO यानी Reverse Osmosis एक खास वॉटर प्यूरिफिकेशन तकनीक है, जिसमें पानी को सेमी-पर्मिएबल मेम्ब्रेन से गुजारा जाता है. दबाव की मदद से पानी मेम्ब्रेन के पार जाता है, जबकि घुले हुए लवण, भारी धातुएं, अशुद्धियां और कई हानिकारक पदार्थ पीछे रह जाते हैं. इस प्रक्रिया के बाद अपेक्षाकृत साफ और शुद्ध पानी मिलता है, जिसे पीने और खाने में लिए इस्तेमाल किया जाता है.

इन संकेतों को न करें नजरअंदाज

RO का पानी आपको साफ पानी दे रहा है कि नहीं, इसकी पहचान आप कुछ संकेतों को पहचान कर सकते हैं. हालांकि, इस बात का भी ध्यान रखना जरूरी है अगर आप इन संकेतों को नजरअंदाज करते हैं, तो आपकी सेहत खराब हो सकती है और अगर घर में बच्चे या बुजुर्ग है, तो बेहतर रहेगा कि आप रिस्क न लें.

पानी के स्वाद में बदलाव महसूस होना

अगर आपको पानी पीते वक्त स्वाद में पहले के मुकाबले थोड़ा या किसी तरह का बदलाव दिखे, जैसे कड़वा लगना, नमकीन लगना, तो इसे नजरअंदाज न करें, क्योंकि हो सकता है कि TDS कंट्रोलर या RO मेब्रेन में किसी तरह की खराबी हो गई, जिससे खनिज सही मात्रा में फिल्टर नहीं हो पा रहे हैं.

पानी से बदबू आना

RO अगर ठीक से काम करता है, तो पानी साफ और बिना किसी बदबू के आता है. लेकिन अगर पानी में से आपको किसी तरह की बदबू का एहसास हो, तो तुरंत पानी का सेवन रोक दें.

TDS के स्तर में बदलाव

आपके लिए बेहतर रहेगा कि आप महीने में या दो हफ्तों में एक बाद TDS मशीन से जांच करें. अगर TDS मीटर से जांचने पर TDS 50 से नीचे या 500 से अधिक दिखाई दें, तो इसे नजरअंदाज न करें और तुरंत मशीन की मेंटेनेंस कराएं.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts