मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा का जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर विजय वर्मा का प्रमोद कश्यप मंडल अध्यक्ष, जयकुमार और स्थानीय निवासियों ने जोरदार स्वागत किया। योगेश पाल और पंकज के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में समाज के लोगों ने विजय वर्मा को पटका पहनाकर और फूलों की माला डालकर सम्मानित किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में उत्साह का माहौल रहा और लोगों ने भाजपा संगठन में उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर खुशी जाहिर की।
स्वागत से अभिभूत विजय वर्मा ने सभी लोगों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन वह पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों के हितों की रक्षा करना और उनके कल्याण के लिए कार्य करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। समाज के लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह संगठन की नीतियों और उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलने का प्रयास करेंगे।
कार्यक्रम के पश्चात विजय वर्मा ने भगवान शंकर के प्रसिद्ध मंदिर में पहुंचकर शिवलिंग पर जलाभिषेक किया और भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने समाज और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।कार्यक्रम में अंकित उप्पल, रवि शर्मा, कार्तिक, अमित, मनोज, अंकित, विकास धीमान, वैभव धीमान, तुषार धीमान, पंकज धीमान, गौरव धीमान, अंकुश धीमान, अमित पाल, योगेश पाल, सुरेश पाल, तिलकराम, विजयपाल, लियाकत, फरजुद्दीन, विजेंद्र, रिजवान, मनीष, लक्ष्मण, शुभम पाल, अर्जुन दुकानदार और तुषार पाल सहित अनेक लोग मौजूद रहे। सभी ने विजय वर्मा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए समाजहित में बेहतर कार्य करने की उम्मीद जताई।















