ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय वर्मा का युवा पंजाबी संगठन ने किया भव्य स्वागत.

मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष पद पर विजय वर्मा की नियुक्ति होने पर युवा पंजाबी संगठन, उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया। गांधी कॉलोनी स्थित वैष्णो देवी मंदिर में आयोजित सम्मान समारोह में संगठन के पदाधिकारियों ने विजय वर्मा को माला और पटका पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान विजय वर्मा ने मां वैष्णो देवी के समक्ष हाथ जोड़कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। उनका प्रयास रहेगा कि जिले में ओबीसी मोर्चा को और अधिक मजबूत बनाया जाए तथा संगठन की गतिविधियों को गति देकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाया जाए।

विजय वर्मा ने कहा कि संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं का सम्मान और समाज के सभी वर्गों के साथ बेहतर संवाद स्थापित करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के सहयोग से ओबीसी मोर्चा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सफलता मिलेगी। उन्होंने सम्मान समारोह आयोजित करने और उन्हें स्नेह एवं सम्मान देने के लिए युवा पंजाबी संगठन के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

युवा पंजाबी संगठन के पदाधिकारियों ने विजय वर्मा को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वह संगठन को मजबूत बनाने के साथ ही समाज के हितों के लिए भी सक्रिय भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर अनिल अरोड़ा, कुलदीप कपिश, रितेश नागपाल, नवनीत चड्ढा, प्रशांत मक्कड़, रजत अरोड़ा, हैप्पी, भारत अरोड़ा, अजय ग्रोवर, सुनील वर्मा, आकाश कक्कड़, ज्ञान जुनेजा, गगनदीप और अनिल मुंजाल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts