एसएसपी को बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र.

मुजफ्फरनगर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राष्ट्र सेविका समिति, लक्ष्मीनगर की बहनों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा से भेंट कर उन्हें रक्षा सूत्र बांधा। बहनों ने समाज की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्यों के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर एसएसपी संजय वर्मा ने सभी बहनों से आत्मीयता से मुलाकात की और रक्षा सूत्र बांधने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जीवन में पद और प्रतिष्ठा मिलने पर कभी अहंकार नहीं करना चाहिए।

उन्होंने अपनी मां के आशीर्वाद को जीवन में मिली सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताया। एसएसपी की यह बात उपस्थित बहनों के दिल को छू गई। उन्होंने सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए उपहार देकर सम्मानित किया और आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम में राष्ट्र सेविका समिति की जिला संचालिका मंजू महेश्वरी, विभाग कार्यवाहिका डॉ. अरुणा गर्ग, जिला कार्यवाहिका नीति अग्रवाल सहित प्रीति, सुचित्रा, पारुल, सुशील राठी, मीनाक्षी, प्रेरणा, मिथिलेश, प्रियंका, रेनू गर्ग, अनामिका, अनीता और बालिका गोरा मौजूद रहीं। बहनों ने कहा कि रक्षाबंधन प्रेम, सुरक्षा, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का संदेश देने वाला पर्व है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts