एडवांस बुकिंग में सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘द वन’ का जलवा,

सिद्धार्थ मल्होत्रा की सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ धमाका करने आ रही है. 25 सितंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में इसे रिलीज किया जा रहा है. रहस्य से भरपूर इस फिल्म का ऑडियंस को लंबे समय से इंतजार था. फिल्म की कहानी बिहार के एक रहस्यमयी वन देवी मंदिर और जंगलों से जुड़ी लोककथाओं के इर्द-गिर्द घूमती है. यह एक ऐसे क्षेत्र पर बेस्ड सुपरनैचुरल थ्रिलर है, जहां सूर्यास्त के बाद जाना वर्जित माना जाता है. खैर, फिल्म की बीते दिन ही एडवांस बुकिंग शुरू कर दी गई थी, अबतक पिक्चर ने 5 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है.

‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ की एडवांस बुकिंग के आंकड़े सामने आ गए हैं. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों में लगातार बदलाव हो रहा है. खबर लिखे जाने तक फिल्म ने एडवांस बुकिंग से 5.29 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है, जो कि ब्लॉक सीट्स के साथ है. साथ ही बिना ब्लॉक सीट्स के साथ कमाई 2.89 करोड़ रुपये हो गई है. फिलहाल फिल्म का ऑक्यूपेंसी रेट काफी कम दिख रहा है, अब पहले दिन के लिए इसमें कितनी बढ़ोतरी होती है यह देखना दिलचस्प होगा.

एडवांस बुकिंग में ‘द वन’ की शानदार शुरुआत

दरअसल ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ ने अबतक 75 हजार से ज्यादा टिकट बेच दिए हैं. वहीं टोटल 3,976 शोज बुक हो गए हैं. साथ ही 3 शोज पूरी तरह से सोल्ड हो गए हैं. फिलहाल फिल्म को दिल्ली-एनसीआर से ही जबरदस्त रिस्पॉन्स मिलता नजर आ रहा है. फिल्म ने वहां से 40.26 लाख रुपये का कारोबार कर लिया है. जबकि, 33.09 लाख की कमाई महाराष्ट्र और बिहार से 19.16 लाख रुपये छाप लिए हैं. वहीं, गुजरात से 14.42 लाख और तेलंगाना से 12 लाख से ज्यादा का कारोबार हो गया है. दरअसल यह कमाई बिना ब्लॉक सीट्स के साथ है, जिन आंकड़ों में बदलाव होगा.इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया लीड रोल में हैं. जबकि, उनके अलावा सुनील ग्रोवर, श्वेता तिवारी, अनूप सोनी और मनीष पॉल भी सपोर्टिंग किरदार निभाते नजर आएंगे. खास बात है कि फिल्म की दिल्ली-एनसीआर और नॉर्थ इंडिया के दूसरे इलाकों में एडवांस बुकिंग काफी तेज है. ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि ‘द वन’ सिद्धार्थ मल्होत्रा के करियर के लिए एक बड़ी गेम चेंजर साबित हो सकती है. दरअसल छठ पूजा और आने वाले त्योहारों के माहौल के बीच फिल्म का कंटेंट लोगों को सिनेमाघर तक खींचने में कामयाब हो सकता है.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts